swadeshi jagran manch logo
News Image

भारतीय संस्कारों से ही मजबूत होगा परिवारः अन्नदा

स्वदेशी जागरण मंच का भव्य परिवार सम्मेलन निक्को पार्क (जमशेदपुर) में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 500 सदस्य अपने परिवार, बच्चों और महिलाओं के साथ शामिल हुए. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय कुटुंब व्यवस्था को मजबूत करना और पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रभाव के बीच स्वदेशी जीवनशैली को बढ़ावा देना था। सम्मेलन के अंत में जिला संयोजक राजपति देवी ने धन्यवाद  ज्ञापन किया। इस अवसर पर जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख संगीता श्रीवास्तव, प्रांत युवा प्रमुख पंकज सिंह, स्वावलंबी के निदेशक अशोक गोयल, मुकेश ठाकुर, संजीत सिंह, मनोज सखुजा और रमेश कुमार समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता सपरिवार उपस्थित थे।

सम्मेलन में मुख्य वक्ता और अखिल भारतीय संघर्ष वाहिनी प्रमुख अन्नदाशंकर पाणीग्रही ने कहा कि स्वदेशी आज बिखरा हुआ नहीं, बल्कि संगठित है।

Share This

Click to Subscribe