swadeshi jagran manch logo
News Image

प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन - सोना नहीं देश चुनेंः स्वजामं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन की कम खपत व सोना खरीद रोकने की अपील को राजधानी भोपाल में समर्थन मिला है। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा सोमवार को जन जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें लोगों से विदेशी चीजों का त्यागकर स्वदेशी अपनाने की अपील की गई। इस दौरान मंच के लोग हाथों में तख्तियां लिए नजर आए, जिसमें लिखा था, ‘‘सोना नहीं, देश चुनें’’। विदेशी सोने का मोह छोड़कर भारत को आत्मनिर्भर बनाने में अपना योगदान दें।

तेलंगाना के सिकंदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक साल सोना न खरीदने की लोगों से अपील की। वैश्विक संकट को देखते हुए पीएम मोदी ने इसके साथ तेल व ईंधन की खपत कम करे, पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करने और वर्क फ्रॉम होम करने की अपील की है। इसके बाद भोपाल के एमपी नगर में सोमवार को स्वदेशी जागरण मंच ने स्वदेशी चीजों का उपयोग करने और विदेशी वस्तुओं को त्यागने की लोगों से अपील की है। मंच ने अपील करते हुए कहा कि यातायात के लिए स्वयं के वाहन चलाने के बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर निर्भर रहें, जिससे ईंधन बचेगा और देश का पैसा देश में ही रहेगा।

मंच की महिला कार्य प्रमुख सीमा भारद्वाज ने बताया, “हम जन जागरूकता के लिए पिछले लगातार अभियान चला रहे हैं, जिसमें लोगों को ईंधन बचाने का संदेश दिया जा रहा है और साथ ही स्वदेशी सामानों को अपनाने की अपील की जा रही है। अगर हम जागरूक होकर इन पहल का पालन करेंगे तो देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा और देश का पैसा भी बाहर नही जाएगा। छोटे-छोटे कामों के लिए लोगों से पैदल चलकर अपने कामों को पूरा करने का आवाहन किया।”

मंच की महिला कार्य प्रमुख सीमा भारद्वाज ने बताया, “अगर हम जागरूक होकर इन पहल का पालन करेंगे तो देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा और देश का पैसा भी बाहर नहीं जाएगा। हमने छोटे-छोटे कामों के लिए लोगों से पैदल चलकर अपने कामों को पूरा करने की अपील की।”

https://www.etvbharat.com/hi/state/bhopal-swadeshi-jagran-manch-launched-public-awareness-campaign-appeal-to-adopt-swadeshi-mps26051106375

Share This

Click to Subscribe