स्वदेशी मेला (सीतामढ़ी) के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर नागपुर से स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक श्री अजय पतकी एवं पूर्व अखिल भारतीय महिला प्रमुख श्रीमति अमिता पतकी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह मा. अभय कुमार गर्ग, विभाग सह संघसंचालक मा. जय किशोर क्षेत्र संगठक स्वदेशी जागरण मंच श्री अजय कुमार जी, प्रांत संयोजक रमाशंकर हिंदवानी, डॉ प्रतिमा आनंद, दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सुरसंड के पूर्व मुख्य पार्षद राजू झा, समाजसेवी अभिषेक मिश्रा शिशु, अधिवक्ता परिषद की जिला संयोजक सीमा कुमारी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
अतिथियों का स्वागत मेला संयोजक श्रीमती संगीता झा ने किया। स्वदेशी मेला ने उन छोटे कारीगरों हस्तशिल्पियों को यह एहसास कराया कि वह छोटे नहीं है जब वह स्वदेशी मेला में आ जाते हैं और लोग उन्हें इतने बीच में देखते हैं तो वह बड़े हो जाते हैं और स्वदेशी मेला का यही कार्य है कि वह छोटे लोगों को बाजार देकर ब्रांड बनाएं। कार्यक्रम का संचालन मेला सचिव डॉ देवेश कुमार ने किया।