swadeshi jagran manch logo
News Image

स्वदेशी की ताकत से बनेंगे आत्मनिर्भरः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि स्वदेशी हमारी संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। स्वदेशी की ताकत से भारत आत्मनिर्भर बनने के साथ ही विश्व की महाशक्ति बनेगा। मुख्यमंत्री जगतपुरा में स्वदेशी जागरण मंच के उद्यमी सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वदेशी और स्वावलंबन भारत की आत्मा में हजारों वर्षो से समाए हुए है। सदियों पहले जब यूरोपीय देश व्यापार के लिए दुनिया में भटक रहे थे, तब भारत के मुर्शिदाबाद की मलमल, बनारस का रेशम और राजस्थान की लहरिया - बंधेज विश्व बाजारों में अपनी अलग पहचान बनाए हुए थे। राज्य सरकार स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ’पंच गौरव’ कार्यक्रम लागू कर रही है। कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संयोजक आर. सुंदरम, राष्ट्रीय संगठक कश्मीरी लाल, अखिल भारतीय महिला प्रमुख अर्चना मीणा तथा आरएसएस जयपुर प्रांत के संघचालक महेंद्र सिंह मग्गो सहित कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
 

Share This

Click to Subscribe