स्वदेशी जागरण मंच के दो दिवसीय विचार वर्ग का शुभारंभ माधव गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र नौगावां में नितिन स्पिनर्स के चेयरमैन नितिन नौलखा के मुख्य आतिथय व प्रांत कार्यवाहक डॉ. शंकर लाल माली की अध्यक्षता में हुआ। उद्घाटन सत्र में अखिल भारतीय संगठक कश्मीरी लाल ने कहा कि स्वदेशी का महत्व केवल सामान क्रय करने तक ही सीमित नहीं है। स्वदेशी भारत को समर्थए शक्तिशाली और वैभवशाली बनाने का अधिष्ठान है।
मंच पर सुरेश कुमार अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघए डॉक्टर भगवती प्रकाश अखिल भारतीय सह संयोजक स्वदेशी जागरण मंच एवं राष्ट्रीय समन्वयक स्वावलंबी भारत अभियान एवं सतीश कुमार आचार्य राजस्थान क्षेत्र संयोजक स्वदेशी जागरण मंच पर उपस्थित थे। मुख्य अतिथि दिनेश नौलखा ने 1993 में स्थापित नितिन स्पिनर्स की पृष्ठभूमि और आए हुए चुनौतियों और उसके संघर्षपूर्ण समाधान के बारे में बताया। उन्होंने कहा, आज पूरा देश चीन से सामान मंगाता है और हम चीन में निर्यात करते हैं। गुणवत्ता कार्य को बढ़ाने का आधार है। अपने कार्य की गुणवत्ता उद्यमिता में प्रकट होनी चाहिए।
डॉ. शंकर लाल माली ने कहा कि कार्यकर्ता में कार्य बड़ा हो जाए कर्ता भाव खत्म होता जाए। यही सच्ची साधना होती है। अपना हम अपना अहम धीरे.धीरे क्षीण होता चला जाना चाहिए और कार्य बड़ा होता जाना चाहिए द्य अखिल भारतीय सहसंयोजक डॉ भगवती प्रकाश शर्मा ने बताया कि आज भी हम वैश्विक उत्पादन के आंकड़ों में बहुत नीचे हैं। विश्व का 60 प्रतिशत से अधिक उत्पादन तो केवल तीन देशों में ही होता है जिसमें अमेरिका 16 प्रतिशत चीन 38 प्रतिशत और जापान 6 प्रतिशत है।
द्वितीय सत्र प्रांत संयोजक डॉ. संत कुमार ने संगठन की रचना एवं दायित्व बोध पर व्याख्यान दिया। पर्यावरण व जैविक खेती विषय पर प्रांत पर्यावरण प्रमुख महेश नवहाल ने विचार व्यक्त किए। जैविक खेती अपनाने से न केवल खेत की मिट्टी की गुणवत्ता सुधरेगी वरन् विभिन्न रोगों से जूझ रही मानवता को भी राहत मिलेगी। तृतीय सत्र में डॉ. कृष्ण अवतार गोयलए डॉ. ज्योति वर्मा एवं डॉ संत कुमार ने संगठन के तकनीकी विषय लिए।
चतुर्थ सत्र में डॉ राजकुमार चतुर्वेदी ने युवा जनसंख्या समृद्धि का आधारए घटती फर्टिलिटी की दर पर अपना विषय प्रतिपादन किया। विचार वर्ग में चित्तौड़ प्रांत के 14 जिलों के विभिन्न दायित्वधारी भाग ले रहे हैं। व्यवस्थाओं के समन्वय में डॉक्टर बी एल जागेटियाए राजेंद्र सिंह गहलोतए अजय कुमार दरडाए डॉ देवीलाल साहूए त्रिलोक क्षोत्रियए जानकी नन्दन मालीए रवि कोहलीए महावीर जांगिड़ए दिनेश शर्माए राजू बागरियाए अक्षय जोशीए मुकेश जांगिड़ए सौरभ आर्य आदि लगे हैं।