swadeshi jagran manch logo
News Image

‘डॉट्स.....ऑफ़ भारत 2047’ 

स्वदेशी शोध स्थान के अंतर्गत ‘डॉट्स.....ऑफ़ भारत’ पुस्तक का प्रकाशन किया गया। यह पुस्तक भारत के 2047 तक के विकास पर आधारित पुस्तक है। इस पुस्तक को स्वदेशी जगारण मंच के सह-संगठक श्री सतीश कुमार और डॉ. शिव कुमार, स्वदेशी शोध संस्थान के द्वारा लिखी गयी है। पुस्तक की प्रस्तावना देश के प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. राजीव कुमार (पूर्व उपाध्यक्ष, नीति आयोग) द्वारा लिखी गई है। पुस्तक में जनसांख्यिकी, अर्थव्यस्था का विकास, सुरक्षा, विज्ञान और प्रोद्योगिकी, वैश्विक परिदृश्य और सबसे महत्वपूर्ण समाज की भूमिका आदि विषय पर गहन चिंतन करके आने वाले 24-25 वर्ष के लिए विकास और मूल्यों से युक्त भारत बनाने के कुछ रास्ते और संभावनाओं को तलाशने की कोशिश की गयी है।

भारत को एक महान देश बनाने के लिए स्वदेशी जागरण मंच और स्वदेशी शोध संस्थान लगातार भारत/2047 पर कार्य कर रहा है, इसी कड़ी में यह पहली शोध पुस्तिका प्रकाशित की गयी गई। अब इस पुस्तक के आधार पर आने वाले नवंबर माह में महान अर्थशास्त्री और चिन्तक श्रद्धेय श्री दत्तोपंत ठेंगडी की जन्म जयंती पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन, नई दिल्ली में किया जाएगा। जिसमें इस पुस्तक के विषयों पर चर्चा के लिए देश के कई आर्थिक, सामाजिक महानुभावों की उपस्थिति में ‘कैसे भारत को 2047 तक विश्व गुरु और सर्वश्रेष्ठ बनाना है’ विषय पर चर्चा होगी।

Share This

Click to Subscribe